Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि और ग्रामीण विकास की योजनाओं को मिलेगी गति, दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की चर्चा

27 नवंबर 2026, भोपाल: कृषि और ग्रामीण विकास की योजनाओं को मिलेगी गति, दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की चर्चा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि भवन में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में खेती-किसानी के विकास और किसानों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित लंबित और प्रस्तावित विषयों एवं योजनाओं सहित मध्यप्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई सहित केंद्र और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

ग्रामीण विकास की योजनाओं को मिलेगी गति

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मध्यप्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े कई सकारात्मक प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में हुए प्रस्तावों से ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति मिलेगी। कृषि से जुड़े सरस मेले और अन्य लंबित मुद्दों को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्रामीण समृद्धि की दृष्टि से क्लस्टर बनाने की नीतियां भी धरातल पर उतरेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय कृषि मंत्री के अनुभव का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दीर्घ अनुभव उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में मिला है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को मिल रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और एदल सिंह कंषाना सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture