Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निवेश और औद्योगिक विकास के जरिये रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प

18 जुलाई 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निवेश और औद्योगिक विकास के जरिये रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ाना, रोजगार को बढ़ावा देना और व्यापार को संवर्धित करना है। उन्होंने विभिन्न उद्योग संघों और उद्यमियों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने का संकल्प जताया है। इससे युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये 20 जुलाई को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिये अपने  विचार व्यक्त किये  I

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकारी समर्थन और सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें कृषि, रोजगार, व्यापार, पर्यटन आदि की दिशा में एक नये उपलब्धि को हासिल किया जा सके। डॉ. यादव ने स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने और बाहरी उद्यमियों को भी प्रेरित करने की बात की है, ताकि सभी अंचलों में विकास समान रूप से हो सके। डॉ. यादव ने कहा इसमें विभिन्न कठिनाइयों का सामना करने की जरूरत होगी, लेकिन सकारात्मक सोच और समर्थन से ये कठिनाइयां पार की जा सकती है 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों के विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को उद्योग और व्यापार संघों की कठिनाइयों को समझने और उन्हें दूर करने के लिए निर्देश दिया है। इससे लघु उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी बेहतरी के लिए सुझाव भी आएंगे।डॉ. यादव ने ने विशेष रूप से दुग्ध उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों पर जोर दिया है, जो कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com