Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएं : श्री बिसेन

भोपाल। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने हर किसान को प्रधानमंत्री बीमा योजना और कृषि कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। श्री बिसेन गत दिनों शहडोल में संभागीय कृषि अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने का समयबद्ध कार्यक्रम बनाये। उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने के लिए बनाए गए रोडमेप पर अमल की रणनीति बनाने को कहा। श्री बिसेन ने कृषि कल्याण योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली तथा कृषकों को कृषि यंत्र भी वितरित किए।