Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ेइस बार रबी की बुवाई पिछले साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में

16 दिसंबर 2025, नई दिल्ली: कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़े इस बार रबी की बुवाई पिछले साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में – देश में इस बार रबी की बुवाई तेजी से हो रही है और जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बुवाई बेहतर स्थिति में है। इधर कृषि मंत्रालय ने भी बुवाई को लेकर आंकड़े जारी किए है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रबी फसलों की बुवाई अब लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. सामान्य तौर पर रबी फसलों का औसत रकबा करीब 637.81 लाख हेक्टेयर माना जाता है, जिसमें से इस बार लगभग 85 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है. 12 दिसंबर तक कुल रबी बुवाई का रकबा 536.76 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 512.76 लाख हेक्टेयर था. यानी इस साल रबी की बुवाई में करीब 4.5 फीसदी की सालाना बढ़त देखने को मिली है.
रबी सीजन की सबसे अहम फसल गेहूं इस बार बुवाई में सबसे आगे नजर आ रही है. गेहूं का रकबा करीब 6.5 फीसदी बढ़कर 275.66 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल यह 258.48 लाख हेक्टेयर था. गेहूं का सामान्य रकबा 312.25 लाख हेक्टेयर माना जाता है, और मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि किसान तेजी से इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के अनुसार पोस्ट-मानसून नमी ने खेतों की स्थिति को बेहतर बनाए रखा है. हालांकि पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में देर से धान कटाई और अतिरिक्त बारिश के कारण थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन कुल मिलाकर बुवाई तय समय सीमा के भीतर चल रही है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें