Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार की धरती पर लाखों किसानों से रूबरू होंगे पीएम मोदी

11 फ़रवरी 2025, भोपाल: बिहार की धरती पर लाखों किसानों से रूबरू होंगे पीएम मोदी – आगामी 24 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार पहुंचेंगे और वे यहां लाखों किसानों से रूबरू होकर न केवल कुछ बड़े ऐलान कर सकते है वहीं पीएम के कार्यक्रम को लेकर न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि बिहार बीजेपी भी तैयारियों में जुट गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाला है। वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस विशाल सभा में आसपास के 13 जिलों से करीब तीन लाख किसानों को आमंत्रित किया गया है, जहां पीएम मोदी किसानों के कल्याण, समृद्धि और विकास पर चर्चा करेंगे। किसानों के जीवन को कैसे सरल बनाया जाए, इसे लेकर पीएम मोदी किसानों से बात करेंगे।’

किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आ रहे हैं । देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भागलपुर से जारी करेंगे और भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर होगा, जब देश के किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की राशि प्रधानमंत्री बिहार की धरती से जारी करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com