Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किया पौधरोपण

17 जुलाई 2024, रायसेन: केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किया पौधरोपण – पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गत दिनों केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले के ग्राम रतनपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

श्री चौहान ने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं। पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। जिस प्रकार मां अपने बच्चे की देखभाल करती है, उसी प्रकार हमें भी रोपित किए गए पौधे की देखभाल करनी है। जिससे कि वह वृक्ष का आकार ले सकें।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़  मां  के नाम अभियान जन-जन का अभियान बन गया है और नागरिक पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, डीएफओ श्री विजय कुमार, श्री राकेश शर्मा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com