Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांसद श्री लालवानी ने ड्रोन से किया बीजारोपण

18 जुलाई 2024, इंदौर: सांसद श्री लालवानी ने ड्रोन से किया बीजारोपण – इंदौर को हरित बनाने के लिए सांसद श्री शंकर लालवानी अब ड्रोन की मदद ले रहे हैं। इंदौर के सांसद श्री लालवानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है। इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी द्वारा अनोखा ड्रोन तैयार किया है।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  ‘एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के अंतर्गत इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही कई इलाके ऐसे होते हैं, जहां पर प्रत्यक्ष रूप से पेड़ लगाना संभव नहीं होता।  इसलिए इंदौर के स्टार्टअप के बारे में जब मुझे जानकारी मिली तो हमने पीपल के बीजों का रोपण ऐसी जगह पर किया जहां पेड़ लगाना  मुश्किल काम है।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि बारिश का मौसम बीजारोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है। पीपल सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष माना गया है इसलिए पीपल लगाने की कोशिश की गई है। सांसद श्री लालवानी ने बताया कि ड्रोन से बीज लगाने की तकनीक के माध्यम से इंदौर के आसपास कई क्षेत्रों को हरा-भरा किया जा सकता है और कृषि के क्षेत्र में भी इसकी अथाह संभावनाएं है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पाइज़र्व टेक्नोलॉजी के सीटीओ श्री अभिषेक मिश्रा ने बताया  कि ड्रोन से सीधे बीजरोपण करने का प्रयोग भारत में पहली बार हुआ है। इससे पहले सीड बॉल गिराने के प्रयोग हुए हैं। साथ ही ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया ड्रोन है और हमने उसे बीजारोपण के लिए अपग्रेड किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com