Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अब आसानी से गुणवत्तापूर्ण बीज खरीद पायेंगे किसान, साथी एप लांच

25 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: अब आसानी से गुणवत्तापूर्ण बीज खरीद पायेंगे किसान, साथी एप लांच – फसल के अच्छे उत्पादन के लिए सबसे जरूरी बीज होते हैं। गुणवत्तापूर्ण फसल और उत्पादन बीजों पर ही निर्भर करती हैं। बीज अच्छे होने पर ही अच्छी क्वालिटी की फसल होती हैं। किसानों की बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने और खेती को आसान बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।

इसी प्रयास के चलते केंद्र सरकार ने साथी नाम के एक पोर्टल एंव मोबाइल एप्लीकेशन लांच  किया हैं। किसान अब इस एप की सहायता से बीज की गुणवत्ता का पता लगा सकते है। इसमें  सिस्टम क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गई हैं, जिसके माध्यम से इसकी पहचान हो सकेगी है। कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों व किसानों से इस ऐप की सुविधा को अपनाने को कहा  है। मंत्रालय का दावा हैं कि इस पोर्टल की मदद से घटिया और नकली बीज की पहचान आसानी से होगी। बीज खरीदने में किसानों के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी। उत्तम बीज-समृध्द किसान योजना के तहत इस पोर्टल एंव एप को बीज उत्पादन, उसकी गुणवत्ता, पहचान और प्रमाणन की चुनौतियों का पता लगाने के लिए विकसित किया गया हैं। साथी अंग्रेजी के पांच अक्षरों SATHIको मिलाकर बना हैं। इसका अर्थ हैं सीड ट्रेसेबिलिटी, ऑथेंटिकेशन एंव होलिस्टिक(समग्र ) इन्वेंटरी। पोर्टल एंव मोबाइल एप्लीकेशन के सहारे मिनटों में खेती-किसानी से जुड़ी कई तरह की सुविधांए मिल जांएगी l SATHI पोर्टल गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली सुनिश्चित करेगा, बीज उत्पादन श्रृंखला में बीज के स्रोत की पहचान करेगा। इस प्रणाली में बीज श्रृंखला के एकीकृत 7 वर्टिकल शामिल होंगे – अनुसंधान संगठन, बीज प्रमाणन, बीज लाइसेंसिंग, बीज सूची, डीलर से किसान बिक्री, किसान पंजीकरण और बीज डीबीटी। वैध प्रमाणीकरण वाले बीज केवल वैध लाइसेंस प्राप्त डीलरों द्वारा केंद्रीय रूप से पंजीकृत किसानों को बेचे जा सकते हैं, जो सीधे अपने पूर्व-सत्यापित बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी प्राप्त करेंगे।सरकार ने यह भी व्यवस्था बनाई हैं की सिर्फ वैध लाइसेंस वाले विक्रेता ही पंजीकृत किसानों को प्रमाणित बीज बेच सकते हैं। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile