Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: गेहूं उत्पादन I नॉर्मन बोरलॉग अवार्ड I इक्रीसेट I पीएम किसान योजना I कृषि यंत्र

07 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…..

1. गेहूं उत्पादन में 8% की बढ़ोतरी! लेकिन सरकारी खरीद क्यों घट रही है?

भारत में 2024-25 (जुलाई-जून) फसल वर्ष के दौरान गेहूं उत्पादन में 8.2% की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, इस साल गेहूं की खेती का रकबा बढ़कर 328 मिलियन हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिससे उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. डॉ. अनिल दीक्षित को नॉर्मन बोरलॉग अवार्ड, न्यूट्रिएंट-2025 में छाया भारत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल दीक्षित को उनके 32 साल के शानदार योगदान के लिए नॉर्मन बोरलॉग अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

3. सहकारी क्षेत्र में बड़ा बदलाव, प्रधानमंत्री मोदी की हाई-लेवल मीटिंग में अहम फैसले

सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने और इसमें नई जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में डिजिटल तकनीक, पारदर्शिता, जैविक खेती, सहकारी समितियों की मजबूती और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

4. इक्रीसेट को मिला नया नेतृत्व, डॉ. हिमांशु पाठक बने महानिदेशक

 इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) ने डॉ. हिमांशु पाठक को अपना नया महानिदेशक नियुक्त किया है। 6 मार्च को आयोजित एक समारोह में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस आयोजन में कृषि अनुसंधान और विकास से जुड़े कई अहम विशेषज्ञ शामिल हुए। कुछ गणमान्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे, पूरी खबर पढ़े….

5. वर्डेसियन का सीड+: खेती का नया साथी, ज्यादा पैदावार की गारंटी

खेती में उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल अब कोई नई बात नहीं रही। किसान पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक समाधानों को अपना रहे हैं। इसी कड़ी में Verdesian Life Sciences लेकर आया है सीड+ (सीड प्लस), जो पारंपरिक टैल्क और ग्रेफाइट का बेहतर विकल्प है।पूरी खबर पढ़े….

6. भारत का कृषि ट्रेड सरप्लस लगातार गिर रहा, क्या यह अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है?

भारत लंबे समय से कृषि उत्पादों का निर्यातक रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में कृषि व्यापार अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासतौर पर दालों और खाद्य तेलों के बढ़ते आयात ने इस गिरावट को तेज कर दिया है। पूरी खबर पढ़े….

7. 8 मार्च विश्व महिला दिवस: विकसित भारत के संकल्प के संदर्भ में

 भारत के कृषि उत्पादन में महिलाओं की अहम भूमिका है। भारतीय संविधान में लिंग पर आधारित समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी है परन्तु वस्तुस्थिति में विकास और नियोजन में ये व्यवस्था अपूर्ण रही। प्रारंभ में परिणाम मूलक प्रयास ना होने से महिलाओं की स्थिति निरंतर जटिलता पूर्ण होती गई। पूरी खबर पढ़े….

8. खाद्य मंत्री ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिये हैं कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के गेहूं उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

9. आधुनिक कृषि यंत्र से हो रही अंजेश की अतिरिक्त कमाई

जब से खेती में उन्नत कृषि यंत्रों का प्रयोग बढ़ा है , तब से न केवल किसान का काम आसान हुआ है ,बल्कि इन्हें किराए पर उपलब्ध कराने वालों की भी कमाई होने लगी है। ग्राम खंडेल तहसील खुड़ैल जिला इंदौर के किसान श्री अंजेश ठाकुर भी हाल ही में खरीदे गए आधुनिक कृषि यंत्र से किसानों के गेहूं निकाल कर अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. पहली बार पीएम किसान योजना में आवेदन कर रहे हैं? यह गाइड आपके लिए है

अगर आप एक किसान हैं और पहली बार पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए है। इसमें हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है, इसके लिए कैसे आवेदन करें, अपनी स्थिति कैसे चेक करें और अगर कोई समस्या आए तो उसे कैसे सुलझाएं। पूरी खबर पढ़े….