Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

आधुनिक कृषि यंत्र से हो रही अंजेश की अतिरिक्त कमाई

05 मार्च 2025, इंदौर: आधुनिक कृषि यंत्र से हो रही अंजेश की अतिरिक्त कमाई – जब से खेती में उन्नत कृषि यंत्रों का प्रयोग बढ़ा है , तब से न केवल किसान का काम आसान हुआ है ,बल्कि इन्हें किराए पर उपलब्ध कराने वालों की भी कमाई होने लगी है। ग्राम खंडेल तहसील खुड़ैल जिला इंदौर के किसान श्री अंजेश ठाकुर भी हाल ही में खरीदे गए आधुनिक कृषि यंत्र से किसानों के गेहूं निकाल कर अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं।

श्री ठाकुर ने कृषक जगत को बताया कि आम तौर पर किसानों को गेहूं काटकर इकट्ठा करना पड़ता है। गेहूं के दाने खेत में न गिरे इसलिए पल्ली भी बिछानी पड़ती है,  जिसमें खर्च होने के बावजूद भी भूसा खेत में गिर जाता है।  इस कार्य में कई श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए इन्होंने हरियाणा की स्टार कम्पनी का आधुनिक कृषि यंत्र मंदसौर डीलर से साढ़े सात लाख रु में गत फरवरी माह में ही नकद खरीदा है । श्री ठाकुर ने बताया कि इस आधुनिक कृषि यंत्र को ट्रैक्टर से जोड़ा जाता है और फिर रीपर बाइंडर से कटे एवं बंधे हुए गेहूं के पुलों को पीछे मशीन में डाला जाता है। इसमें गेहूं और भूसे के लिए अलग -अलग टैंक बने हुए हैं, जहां यह दोनों चीजें स्वचालित होकर एकत्रित होती हैं और बाद में साफ सुथरे गेहूं को सीधे ट्रॉली में डाला जाता है। भूसे को भी आसानी से निकाला जा सकता है। इसमें मात्र 5 श्रमिकों की ज़रूरत पड़ती है। इससे किसानों की लागत में कमी आती है और समय भी बचता है। इसे किसानों को 4500 रु / एकड़ की दर के  पैकेज में किराए पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें ईंधन ,श्रमिक और अन्य सभी खर्च शामिल रहता है। इस कृषि यंत्र को आरम्भिक दौर में ही किसानों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।  

करीब 40  बीघा में खरीफ और रबी की परम्परागत खेती करने वाले श्री ठाकुर ने फसल परिवर्तन करते हुए इस साल 20 बीघा में चिया के अलावा प्याज़ और लहसुन भी लगाया है।  इसके अलावा प्रयोग के तौर पर एक बीघा में अश्वगंधा भी लगाया है। खेती के साथ ही इस आधुनिक कृषि यंत्र से अतिरिक्त कमाई पाकर वे बहुत खुश हैं। इन आधुनिक कृषि यंत्रों से किसान और सेवा उपलब्ध कराने वाले दोनों लाभान्वित हो रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com