Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना उत्पादन में नंबर वन पर है मध्यप्रदेश

04 मार्च 2025, भोपाल: चना उत्पादन में नंबर वन पर है मध्यप्रदेश – चने के उत्पादन में मध्यप्रदेश अभी भी नंबर वन ही बना हुआ है। किसानों द्वारा चने का उत्पादन किया जाता है और इससे किसानों को अच्छा लाभ भी होता है। जो जानकारी कृषि विभाग से प्राप्त हुई है उसके अनुसार यहाँ के किसान हर साल बंपर चना की खेती करते हैं। देश के कुल चना उत्पादन में मध्य प्रदेश की 26.09 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस फसल के लिहाज से यहाँ की मिट्टी और जलवायु को सही माना जाता है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहाँ सबसे ज़्यादा चना उगाया जाता है। भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर राजस्थान का है। यहाँ चने का 19.37 फीसदी उत्पादन होता है।

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक़ चने के पैदावार में चौथे नंबर पर गुजरात राज्य है; जहाँ के किसान हर साल 10.67 फीसदी चने का उत्पादन करते हैं। वहीं ये चार राज्य मिलकर 75 फीसदी चने का उत्पादन करते हैं।

विदेशों में भारत के काबुली चने की मांग तेजी से बढ़ रही है, यही वजह है कि काबुली चने के निर्यात में काफी मजबूती देखी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में पिछले साल की तुलना में भारत से काबुली चने का निर्यात दोगुना तक बढ़ा है। चने में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें 21 प्रतिशत प्रोटीन, 61.5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट और 4.5 प्रतिशत वसा होती है। चने का इस्तेमाल ना सिर्फ दाल के रूप में होता है बल्कि इसके दानों को पीसकर बेसन भी बनाया जाता है। बेसन से अलग-अलग प्रकार के व्यंजन और मिठाइयां बनाई जाती हैं। जानकारों के मुताबिक़ विश्व बाज़ार में काबुली चने की आपूर्ति कम होने से भी भारतीय चने की माँग बढ़ी है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com