Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

डॉ. अनिल दीक्षित को नॉर्मन बोरलॉग अवार्ड, न्यूट्रिएंट-2025 में छाया भारत

06 मार्च 2025, नई दिल्ली: डॉ. अनिल दीक्षित को नॉर्मन बोरलॉग अवार्ड, न्यूट्रिएंट-2025 में छाया भारत – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल दीक्षित को उनके 32 साल के शानदार योगदान के लिए नॉर्मन बोरलॉग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सस्य विज्ञान (क्रॉप साइंस)  और खरपतवार प्रबंधन में नई तकनीकों के विकास और किसानों तक वैज्ञानिक ज्ञान पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

यह पुरस्कार उन्हें “न्यूट्रिएंट – 2025” नामक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया, जो 20-21 फरवरी 2025 को भाई गुरुदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संगरूर और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई थी। इस मौके पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. गोसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि भाई गुरुदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की निदेशक डॉ. तनुजा श्रीवास्तव और एग्रोमीट फाउंडेशन भारत के मुख्य सचिव डॉ. अंकुर शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लगातार मिल रहे राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. दीक्षित को इससे पहले भी आदिवासी क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए फखरुद्दीन अली अहमद अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा, उन्हें इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रोनॉमी द्वारा गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। उनके कृषि क्षेत्र में दिए गए योगदान को सराहते हुए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट स्वामीनाथन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पिछले दो वर्षों में डॉ. दीक्षित को राष्ट्रीय स्तर पर यह पाँचवां सम्मान मिला है, जो छत्तीसगढ़ और भारतीय कृषि जगत के लिए गर्व की बात है। उनका शोध और तकनीकी नवाचार भारतीय किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com