Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: चीनी उत्पादन I कीटनाशक I सिंचाई योजना I बीमा पॉलिसी I जैविक खेती

20 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. चिंता की बात! आखिर इतना क्यों घट गया चीनी का उत्पादन

यह चिंता की ही बात होगी कि भारत में चीनी का उत्पादन घट गया है। इसका असर निश्चित ही आम लोगों पर भी पड़ेगा क्योंकि उत्पादन घटने के बाद मांग तो बढ़ेगी ही वहीं इस कारण चीनी के भाव भी तेज होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार  मार्केटिंग सीजन 2024-25 में फरवरी के मध्य तक भारत का चीनी उत्पादन 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया है, पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. खेत से थाली तक- कीटनाशक अवशेषों की ज़िम्मेदारी किसकी?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में “खाद्य वस्तुओं में कीटनाशक अवशेषों की निगरानी की चुनौतियाँ” विषय पर एक राष्ट्रीय हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया। पूरी खबर पढ़े….

3. पीएम फसल बीमा योजना के 9 साल पूरे

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ वर्ष आज पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में ये योजना शुरू की थी। यह योजना फसलों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के खिलाफ एक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। यह सुरक्षा न केवल किसानों की आय को स्थिर बनाती है, बल्कि उन्हें नई पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। पूरी खबर पढ़े….

4. देश के 18 करोड़ से अधिक किसानों पर भारी कर्ज

देश में किसानों पर साल-दर-साल कर्ज बढ़ रहा है। वर्तमान में देश के करीब 18.81 करोड़ किसानों पर करीब 3235747 करोड रुपए का कर्ज है। यह कर्ज 2025-26 के 171437 करोड़ रुपए के कृषि बजट का करीब 20 गुना है। राजस्थान के नागौर से सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रश्नकाल में किसान कर्ज और इसके माफी का मुद्दा उठाया। पूरी खबर पढ़े….

5. जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के क्षेत्र में ‘हिम्मत’ से डटे ‘पटेल’

साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मिडिल तक शिक्षित ग्राम सायता, तहसील कसरावद के प्रगतिशील किसान श्री हिम्मत सिंह पटेल ने जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। विगत दो वर्षों से वे जैविक खेती के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन भी कर रहे हैं, वहीं  किसानों और छात्रों को भी जैविक खेती का प्रशिक्षण देते हैं। पूरी खबर पढ़े….

6. लॉटरी और डिमांड ड्राफ्ट राशि में संशोधन

संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  यूआईडीएआई आधार में आ रही तकनीकी समस्या के कारण कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर हैरो, श्रेडर/मल्चर, स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर (स्वचालित/ट्रैक्टर चलित लॉटरी दिनांक 20 फरवरी को सम्पादित की जावेगी। पूरी खबर पढ़े….

7. बीमित कृषकों को घर-घर पहुंचाई जाएगी बीमा पॉलिसी

फसल बीमा कराओ, फसल सुरक्षा कवच पाओ । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है। जिले में गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना, राई सरसों, अलसी एवं मसूर आदि फसलों का बीमा किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. सिंचाई के लिए किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रायसेन में ’नक्शा’ सिटी सर्वे प्रोग्राम के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़े….

9. किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी मिलेगी? जानिए नई योजना

मध्यप्रदेश में किसानों को सोलर पंप अपनाने और गौपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन अभियान परिषद से जुड़े संगठनों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित पंपों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा, गौपालन को भी बढ़ावा देकर किसानों की आय में सुधार करने की पहल की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं के MSP पर नई घोषणा! धान किसानों को भी मिलेगा 2000 रुपये का लाभ

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं की खरीद पर 2600 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के ऊपर राज्य सरकार 175 रुपये बोनस देगी। इसके अलावा, धान उत्पादक किसानों को 2,000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई है। पूरी खबर पढ़े….