एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

लॉटरी और डिमांड ड्राफ्ट राशि में संशोधन

20 फ़रवरी 2025, इंदौर: लॉटरी और डिमांड ड्राफ्ट राशि में संशोधन – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  यूआईडीएआई आधार में आ रही तकनीकी समस्या के कारण कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर हैरो, श्रेडर/मल्चर, स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर (स्वचालित /  ट्रैक्टर चलित लॉटरी दिनांक 20 फरवरी को सम्पादित की जावेगी।

कृषि यंत्र मिनी दाल मिल एवं मिलेट मिल  के आवेदन करने की दिनांक 21 फरवरी 2025 तक बढ़ाई जा रही है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 22 फरवरी 2025 को लॉटरी सम्पादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। कृषि यंत्र मिनी दाल मिल  हेतु राशि रू. 2000 /- (संशोधित) का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।और  कृषि यंत्र मिलेट मिल  हेतु राशि रू. 2000 /- (संशोधित) का डीडी लगाना अनिवार्य है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com