Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बीमित कृषकों को घर-घर पहुंचाई जाएगी बीमा पॉलिसी

11 फ़रवरी 2025, विदिशा: बीमित कृषकों को घर-घर पहुंचाई जाएगी बीमा पॉलिसी – फसल बीमा कराओ, फसल सुरक्षा कवच पाओ । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है। जिले में गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना, राई सरसों, अलसी एवं मसूर आदि फसलों का बीमा किया गया है। जिले में बीमित किसानों के आवेदनो की कुल संख्या 537723 है। जिसमें ऋणी 535425 तथा अऋणी 2298 आवेदन शामिल है।

प्रदेश सरकार द्वारा बीमित कृषकों के लिए मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत बीमा कंपनी के कर्मचारियों व्दारा घर घर पहुंचकर पालिसी पहुंचाई जा रही है। जिला समन्वयक ने बताया कि विदिशा जिले के किसानों को पालिसी देने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बीमा कंपनी द्वारा पालिसी उपलब्ध कराते ही विभागीय अमले द्वारा बीमित किसानों के घर पहुंचकर पालिसी पहुंचा दी जाएगी।

कलेक्टर श्री  रोशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि एवं अधीनस्थ अमले द्वारा मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान की  मॉनिटरिंग  की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com