Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: मृतक कृषक की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

15 फरवरी 2026, ( उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना: मृतक कृषक की पत्नी को 4 लकी आर्थिक सहायता प्रदान की गई – मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत ग्राम बोथिया, तहसील  पांढुर्ना  निवासी श्रीमती रुशिकला पति स्व. धनराज मानमोडे को 4,00,000 रुपये (चार लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी द्वारा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री  एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह आर्थिक सहायता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  पांढुर्ना  श्रीमती अलका एक्का एवं तहसीलदार पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर स्वीकृत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रुशिकला के पति स्व. धनराज पिता विठ्ठल मानमोडे की 17 नवंबर 2021 को खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।

प्रकरण में उल्लेख है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा संरक्षित कर परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की संदिग्ध स्थिति नहीं पाई गई। तहसीलदार  पांढुर्ना  श्री विनय प्रकाश ठाकुर की जांच से सहमति व्यक्त करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की अनुशंसा की, जिसके उपरांत प्रकरण जिला कार्यालय पांढुर्णा को प्रेषित किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी योजना के प्रावधानों के तहत मृतक कृषक की निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती रुशिकला को कुल 4,00,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। यह आर्थिक सहयोग विपत्तिग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करेगा तथा शासन की किसान हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture