Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश के 18 करोड़ से अधिक किसानों पर भारी कर्ज

मघ्य प्रदेश के किसान 1.50 लाख करोड़ के कर्जदार

17 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: देश के 18 करोड़ से अधिक किसानों पर भारी कर्ज – देश में किसानों पर साल-दर-साल कर्ज बढ़ रहा है। वर्तमान में देश के करीब 18.81 करोड़ किसानों पर करीब 3235747 करोड रुपए का कर्ज है। यह कर्ज 2025-26 के 171437 करोड़ रुपए के कृषि बजट का करीब 20 गुना है।

राजस्थान के नागौर से सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रश्नकाल में किसान कर्ज और इसके माफी का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में केन्द्रीय वित्त मंत्री पकंज चौधरी ने सदन के पटल पर किसानों पर कर्ज के आंकड़े रखे। इसके अनुसार किसानों के कर्ज के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। जहां 1.46 करोड़ किसानों पर 8.38 लाख का करोड़ का कर्ज है। राजस्थान में 1.05 करोड़ किसानों पर 1.74 करोड़ रुपए और मध्यप्रदेश के 93.52 लाख किसान 1.50 लाख करोड़ रुपए के कर्जदार है। वहीं केन्द्र सरकार ने कर्जमाफी की किसी भी तरह की योजना के प्रस्ताव से इंकार कर दिया है।

2025-26 का कृषि बजट-171437 करोड़ रुपए

बेनीवाल ने पूरक प्रश्न के दौरान किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसान कर्जमाफी की मांग की। उन्होंने पूछा कि सरकार के पास इसका कोई प्रस्ताव है क्या? इसके लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। वहीं इस बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मंत्री पंकज चौधरी से कहा कि आप यह बताइए राजस्थान में किस सरकार ने कर्ज माफी की बात कही थी? बिरला का यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस की तत्कालीन गहलोत सरकार की ओर इशारा था। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान संपूर्ण कर्ज माफी का वादा किया था। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनने पर संपूर्ण कर्जमाफी का वादा अधूरा रह गया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com