Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

10 करोड़ किसानों को मिली 21 हज़ार करोड़ की सम्मान निधि

31 मई 2022, नई दिल्ली । 10 करोड़ किसानों को मिली 21 हज़ार करोड़ की सम्मान निधि – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अनूठा सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया गया । प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना  की 11वीं किस्त भी जारी की। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को करीब 21,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश भर के (पीएम-किसान) के लाभार्थियों से भी बातचीत की। शिमला में इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेन्द्र अर्लेकर, हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर हिमाचल में उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं क्योंकि पीएम किसान योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को उनके बैंक खातों में पैसा मिला है। प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि उन्होंने अपनी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभ जारी किए। उन्होंने शिमला से देशभर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने देश के 130 करोड़ नागरिकों की सेवा करने का अवसर देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और गरीबों के कल्याण (सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण) ने लोगों के लिए सरकार के अर्थ को बदल दिया है। अब सरकार जनता के लिए काम कर रही है। चाहे पीएम आवास योजना हो, छात्रवृत्ति हो या पेंशन योजना, तकनीक की मदद से भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम से कम हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार उन समस्याओं का स्थायी समाधान देने का प्रयास कर रही है, जिन्हें पहले स्थायी माना जाता था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पूरे देश में होगी ज़ोरदार बारिश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें