राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: लाड़ली बहना योजना I उर्वरक कालाबाजारी I स्वस्थ आहार I पशुपालन I मसाला फसल

14 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. अब हर महीने और अधिक मिलेगी आर्थिक मदद, लाड़ली बहना योजना में बड़ा बदलाव

Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई “लाड़ली बहना योजना” में आर्थिक मदद बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में निरंतर वृद्धि की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

2. अस्थाई सिंचाई कनेक्शन हेतु एचपी की दरें निर्धारित

Advertisement8
Advertisement

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा रबी मौसम में सिंचाई हेतु अस्थाई सिंचाई कनेक्शनों के लिए प्रति एचपी के लिए  दरें  निर्धारित की है। अस्थाई सिंचाई कनेक्शनों के लिए उपभोक्ता द्वारा संबंधित वितरण केन्द्रों पर संपर्क कर निर्धारित राशि का भुगतान कर कनेक्शन ले सकते है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. उर्वरक की कालाबाजारी करने पर विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

इंदौर जिले में उर्वरक की कालाबाजारी करने पर उर्वरक विनिर्माण इकाई संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स चातक एग्रो (इंडिया) प्रा.लि. विहाडिया तिल्लौर खुर्द खुडैल इंदौर की उर्वरक विनिर्माण इकाई का केन्द्रीय एवं जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़े….

4. राजस्थान में लंबित फसल बीमा क्लेम का निपटारा तेज, कैम्प लगाकर किसानों को राहत देने के निर्देश

 राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के वर्षों से लंबित बीमा क्लेम का शीघ्र निपटारा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कैम्प आयोजित कर प्रभावित किसानों से जरूरी दस्तावेज जुटाकर लंबित क्लेमों को जल्द से जल्द वितरित किया जाए। पूरी खबर पढ़े….

5. आरएमपीसीएल पर लगाया प्रतिबंध आदेश निरस्त

Advertisement8
Advertisement

देश की प्रसिद्ध उर्वरक कम्पनी आर एम फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स लि (आरएमपीसीएल ) के उत्पाद सिंगल सुपर फास्फेट (जिरोन ) के कतिपय नमूने परीक्षण में अमानक पाए जाने पर दो बैच को छोड़कर कम्पनी के अन्य उर्वरक के क्रय-विक्रय ,भण्डारण एवं परिवहन पर लगाया गया प्रतिबंध आदेश उप संचालक कृषि , खंडवा द्वारा निरस्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6. स्वस्थ आहार प्रणाली एवं कृषक महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताएँ

भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और विश्व की सबसे अधिक 141 करोड़ जनसँख्या यहीं निवास करती है। भारत का कुल क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का केवल 2.4 प्रतिशत है, लेकिन इस क्षेत्रफल पर विश्व की 17 से 18 प्रतिशत आबादी रहती है। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 328.7 मिलियन हेक्टेयर है। कृषि के लिए उपयुक्त भूमि 140 मिलियन हेक्टेयर है। पूरी खबर पढ़े….

7. 10 या उससे अधिक गाय पालने वाले किसानों को आर्थिक अनुदान

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  कहा कि अब बुजुर्ग और अपाहिज गायों की देखभाल कांजी हाउस की जगह गौ-शालाओं में की जाएगी। साथ ही, 10 या उससे अधिक गाय पालने वाले किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में गौ-पालकों को क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी पूरी खबर पढ़े….

8. मसाला फसल उत्पादन में देश में अव्वल बना मध्य प्रदेश: उद्यानिकी मंत्री ने किसानों को दी बधाई

मध्य प्रदेश के मसाला फसल उत्पादक किसानों के मेहनत और समर्पण से राज्य ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेश के इन किसानों को बधाई दी है और बताया कि उनके प्रयासों से राज्य ने 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूरी खबर पढ़े….

9. कांग्रेस केवल अपने हित के लिए काम कर रही है, किसानों के लिए नहीं: हरियाणा मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर किसानों की बजाय अपने स्वार्थ के लिए काम करने का आरोप लगाया। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी नीतियों को पचा नहीं पा रही है। जो कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा का दावा करती है, वह असल में केवल अपने हितों को प्राथमिकता दे रही है, न कि किसानों के। पूरी खबर पढ़े….

10. मध्यप्रदेश 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम

मध्यप्रदेश ने 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि किसानों की मेहनत, एवं लगन के कारण ही मध्यप्रदेश 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सका है। प्रदेश के मसाला फसलों के उत्पादक किसानों को बधाई । पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement