Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम

14 नवंबर 2024, देवास: मध्यप्रदेश 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम – मध्यप्रदेश ने 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि किसानों की मेहनत, एवं लगन के कारण ही मध्यप्रदेश 54 लाख टन मसाला फसलों का उत्पादन कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सका है। प्रदेश के मसाला फसलों के उत्पादक किसानों को बधाई ।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए आवश्यक है कि छोटे और मझोले किसान कृषि फसलों के साथ-साथ कैश-क्रॉप के रूप मे धनिया, हल्दी, मिर्च, अदरक, लहसुन, जीरा जैसे फसलों की भी लें, यह सभी फैसले अल्प समय में तैयार हो जाती है और बाजार में भी फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त होता है। उन्होंने  किसानों  को सलाह दी कि मसाला फसलों के साथ-साथ फलोद्यान और फ्लोरीकल्चर को भी  अपनाएं । राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा उनके उत्पादन के लिए किसानों को अनुदान सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। शासकीय नर्सरियों से उत्तम किस्म के  बीज और पौधे देने का काम भी विभाग द्वारा किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में हाईटेक नर्सरियों के विकास का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में फसलों के संरक्षण और भण्डारण  के कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस  की स्थापना के लिए भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को अनुदान प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कृषि के साथ उद्यानिकी को अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com