Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

4 हजार से अधिक पशुपालकों को किया जागरूक

13 अक्टूबर 2025, सिंगरौली: 4 हजार से अधिक पशुपालकों को किया जागरूक – प्रदेश सरकार के मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री गौरव बेनल के निर्देशन में जिले में 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलाये गये  दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान अंतर्गत जिले के पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर संवाद किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 वर्षो में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करना है।  अभियान के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं मैत्री कार्यकताओं की टीमों द्वारा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण, नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।  

अभियान के संबंध मे जानकारी देते हुए  पशुपालन एवं डेयरी विभाग के  उप संचालक डॉ आरके  जायसवाल ने बताया कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायातो में भ्रमण कर लगभग 4 हजार 2 सौ पशुपालकों से संपर्क स्थापित किया गया। गठित दल द्वारा  पशुपालकों से सीधा संवाद  एवं सत्यापन का कार्य करते  हुए सभी पशुपालकों को डेयरी योजना ,केसीसी योजना आदि जानकारी देने के साथ ही अवगत कराया गया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में दोगुनी वृद्धि करना है, सभी ग्रामों में गठन किया जाएगा तथा ग्राम को मिल्क रूट में लाया जाएगा जिससे दुग्ध संकलन और प्रसंस्करण बढ़ेगा व नवीन रोजगार के अवसरों का सृजन  होगा। साथ ही कृषक पशुपालको  की आय में वृद्धि होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें