Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान में लंबित फसल बीमा क्लेम का निपटारा तेज, कैम्प लगाकर किसानों को राहत देने के निर्देश

09 नवंबर 2024, जयपुर: राजस्थान में लंबित फसल बीमा क्लेम का निपटारा तेज, कैम्प लगाकर किसानों को राहत देने के निर्देश –  राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के वर्षों से लंबित बीमा क्लेम का शीघ्र निपटारा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कैम्प आयोजित कर प्रभावित किसानों से जरूरी दस्तावेज जुटाकर लंबित क्लेमों को जल्द से जल्द वितरित किया जाए।

राज्य सरकार के अनुसार, वर्ष 2017 से 2022-23 तक के 77.98 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम बैंक खाता संबंधी कमियों के चलते अटके हुए हैं। इन लंबित क्लेमों के भुगतान के लिए जिला स्तर पर बीमा कंपनी के साथ बैठकें आयोजित कर, नवम्बर 2024 तक निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कृषि पर्यवेक्षक और सहायक कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कैम्प के माध्यम से किसानों के आधार कार्ड, बैंक खाता जानकारी, और अन्य आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करें ताकि क्लेम निपटाने में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके। राज्य सरकार का यह कदम किसानों को समय पर बीमा क्लेम का लाभ दिलाने और उनकी वित्तीय समस्याओं को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com