Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

 शाजापुर जिले के प्रथम आजीविका गौरी पशु आहार संयंत्र का शुभारंभ

11 अक्टूबर 2025, शाजापुर:  शाजापुर जिले के प्रथम आजीविका गौरी पशु आहार संयंत्र का शुभारंभ – म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर अंतर्गत संचालित कल्याणी संकुल स्तरीय संगठन द्वारा “आजीविका गौरी पशु आहार  संयंत्र ” का मुख्य अतिथि कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती अंकिता पाटकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कालापीपल श्री डी.एस.राणा  एवं  म.प्र.ग्रामीण बैंक कालापीपल प्रबंधक श्री शुभांग जैन भी उपस्थित थे।

 विधायक श्री चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि “यह संयंत्र न केवल पशुओं के पोषण में सहायक होगा, बल्कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अनुपमा चौहान के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालन क्षेत्र में पोषणयुक्त आहार की सुविधा प्रदान करने के लिए  “आजीविका गौरी पशु आहार सयंत्र” का शुभारंभ कुरावर रोड, बेहरावल जोड़, कालापीपल में किया गया।

यह संयंत्र  उद्यानिकी  विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत स्थापित किया गया है। इस  संयंत्र  की कुल लागत 32 लाख  है , जिसमें 10 लाख अनुदान है। इसको मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कालापीपल द्वारा ऋण किया गया  है ।  मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर जिला प्रबंधक ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पशु आहार का उत्पादन कर क्षेत्रीय पशुपालकों को सुलभ दरों पर गुणवत्तायुक्त पशु आहार उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इस शुभारंभ के समय ही बेहरावल में स्थापित श्री डोलनाथ गौशाला के अध्यक्ष श्री महावीर पाटीदार द्वारा 51 क्विंटल का आर्डर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीण महिलाओं और आगंतुकों ने संयंत्र का निरीक्षण किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें