कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: भारत किसान I चावल नई किस्म I खाद्यान्न उत्पादन I PM किसान योजना I कामधेनु योजना
06 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….
1. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष और भारत के किसान
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2024 में वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव में सहकारिता वर्ष मनाने के लिए अनुशंसाएं दी गई हैं और सभी सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र संबंधित हितधारकों को इस आयोजन का उपयोग सामाजिक और आर्थिक विकास में सहकारी समितियां के योगदान को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….
2. जीनोम संपादित चावल की नई किस्मों से अधिक उत्पादन, सिंचाई जल में बचत होगी: श्री शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के नई दिल्ली स्थित , एनएएससी कॉम्प्लेक्स में, देश में विकसित विश्व की पहली दो जीनोम संपादित चावल की किस्मों का लोकार्पण किया और वैज्ञानिक शोध की दिशा में नवाचार की शुरुआत की। बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों और किसानों ने कार्यक्रम में शिरकत की। पूरी खबर पढ़े….
3. ट्रंप की टैरिफ चुनौती और भारत का कृषि उत्पादन
देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन और रिकॉर्ड खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद एक मजबूत हथियार दिखाई दे रहे हैं। चूंकि इस वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर खाद्यान्न उत्पादन में कमी के आकलन प्रस्तुत हुए हैं, ऐसे में ट्रंप के टैरिफ से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में होने वाली 3 से 3.5 प्रतिशत हानि की बहुत कुछ भरपाई खाद्यान्न और कृषि प्रसंस्करण के निर्यात से भी की जा सकेगी। पूरी खबर पढ़े….
4. ICRISAT और SERP की साझेदारी से किसानों की आय होगी दोगुनी? जानिए योजना
तेलंगाना के किसानों के सामने आने वाली फसल कटाई के बाद नुकसान, भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) और सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी (SERP) ने हाथ मिलाया है। पूरी खबर पढ़े….
5. पशु पोषण में खनिज तत्व का महत्व एवं इसकी कमी से होने वाले रोग
प्राकृतिक रूप से लगभग ४० प्रकार के खनिज जीव-जन्तुओं के शरीर में पाये जाते है, लेकिन इसमें से कुछ अत्यन्त उपयोगी है। जिनकी आवश्यकता पशु के आहार में होती है। शरीर के आवश्यकतानुसार खनिजों को दो भागों में बाटते है। एक जो खनिज लवण पशुओं के लिए अधिक मात्रा में आवश्यक है, जिनकी मात्रा को ग्राम में या प्रतिशत में व्यक्त करते है इनको प्रमुख खनिज कहते है, जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, सल्फर, मैग्निशियम तथा क्लोरीन। पूरी खबर पढ़े….
6. DRR धान 100 (कमला): भारत की पहली जीनोम-संपादित उच्च उपज वाली धान की किस्म
भारत ने कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय धान अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIRR), हैदराबाद ने DRR धान 100 (कमला) को विकसित किया। यह किस्म लोकप्रिय सांबा महसूरी (BPT 5204) पर आधारित है और CRISPR-Cas जीनोम संपादन तकनीक के माध्यम से विकसित की गई है, जो सटीक जेनेटिक सुधार को बिना किसी विदेशी डीएनए के करती है। पूरी खबर पढ़े….
7. पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के लिए उच्च उपज वाली धान किस्म DRR Paddy 100 (कमला)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के हैदराबाद स्थित धान अनुसंधान संस्थान ICAR-IIRR द्वारा विकसित की गई नई जीनोम-एडिटेड धान किस्म DRR Paddy 100 (कमला) पूर्वी भारत के धान उत्पादक राज्यों—पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड—के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। यह किस्म लोकप्रिय सांबा महसूरी (BPT 5204) पर आधारित है और इसे अत्याधुनिक CRISPR-Cas तकनीक से तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़े….
8.सहकारिता में नवाचार से नित नए आयाम गढ़ता मध्यप्रदेश
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है ‘सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है’। सबके सुख और मंगल की कामना सहकारिता का मूल भाव है। प्रतिस्पर्धा से ज्यादा परस्पर सहयोग को महत्व देते हैं और यही सहकारिता है। पूरी खबर पढ़े….
9. डेयरी इकाइयों के लिये डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में आवेदन करें
निरंतर दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए एवं दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये शासन द्वारा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कार्यक्रम अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत दुधारू पशुओं की डेयरी इकाईयों की स्थापना की जा सकती है। पूरी खबर पढ़े….
10. अब पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त का है इंतजार, क्या हो सकती है तारीख
अब देश के किसानों को पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त मिलने का इंतजार है। बता दें कि अभी तक हितग्राही किसानों को 19 किस्त मिल चुकी है। हालांकि 20 वीं किस्त के बारे में जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार केन्द्र सरकार 20 वीं किस्त का पैसा जून माह में भेज सकती है। पूरी खबर पढ़े….