सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

अब पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त का है इंतजार, क्या हो सकती है तारीख

03 मई 2025, भोपाल: अब पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त का है इंतजार, क्या हो सकती है तारीख – अब देश के किसानों को पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त मिलने का इंतजार है। बता दें कि अभी तक हितग्राही किसानों को 19 किस्त मिल चुकी है। हालांकि 20 वीं किस्त के बारे में जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार केन्द्र सरकार 20 वीं किस्त का पैसा जून माह में भेज सकती है। 

Advertisement1
Advertisement

पैसा अटक सकता है

हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल डेट तय नहीं की गई है। जिन किसानों ने अब तक e-kyc नहीं कराई है, उनका पैसा अटक सकता है। इसके अलावा वो किसान जिन्होंने भू-लेखों का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके खातों में भी पैसा अटक सकता है। इसके अलावा जिनके एप्लिकेशन फॉर्म अधूरे हैं या उनमें कोई गड़बड़ी है, उनके खातों में भी पैसा रुक सकता है। पैसा पाने के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में किसान का नाम होना जरूरी है। अगर आप भी इस लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप फॉलो कर पता कर सकते हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं। अब आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है। इसके बाद अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरना है। फिर Get Report पर क्लिक करना है। अब आप किसान लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम-स्टेटस चेक कर सकते हैं। पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त सरकार ने 24 फरवरी, 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी। पीएम मोदी ने इसे बिहार के भागलपुर से एक क्लिक के जरिये किसानों के खाते में भेजा था।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement