राजस्थान: जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार, राज्य स्तर पर चुने जाएंगे 3 सर्वश्रेष्ठ किसान
28 नवंबर 2026, जयपुर: राजस्थान: जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार, राज्य स्तर पर चुने जाएंगे 3 सर्वश्रेष्ठ किसान – राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 में जैविक खेती प्रोत्साहन हेतु जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये राज्य योजना अंतर्गत पुरस्कार हेतु चयन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती प्रीति बाला ने बताया कि राज्य स्तर के पुरस्कार हेतु प्रत्येक जिले से एक किसान का चयन किया जायेगा। समस्त जिलों से प्राप्त कुल आवेदनों में से राज्य स्तर के तीन सर्वश्रेष्ठ किसानों का चयन पुरस्कार हेतु किया जायेगा। अंतिम चयनित तीन किसानों में प्रत्येक को एक लाख रुपये की राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। कृषि आयुक्तालय स्तर से किसानों को जानकारी देने के लिये सूचना जारी की जायेगी, जिसके उपरांत इच्छुक किसान अपना आवेदन जिले में संचालित कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय को निर्धारित अवधि तक प्रस्तुत कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके लिए वे किसान आवेदन कर सकते हैं, जो जैविक खेती से जुड़े है और जिनके द्वारा गत पांच वर्षों से कृषि या उद्यानिकी फसलों का उत्पादन जैविक खेती से किया गया हो। पूर्व में इस योजना में पुरस्कृत किसान पात्र नहीं होंगे।
जैविक खेती आधारित गतिविधियों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन लेने वाले, जैविक आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन का कार्य करने वाले, जैविक उर्वरक, जैव कीटनाशक आदि का निर्माण करने वाले, जिनके खेत में वर्मी कम्पोस्ट इकाई या कम्पोस्ट पिट इकाई हो, हरी खाद का उपयोग करते हुए फसल चक्र अपनाने वाले, जैविक खेती संबंधित नवाचार करने वाले और राज्य या निजी जैविक प्रमाणीकरण संस्था से पंजीकृत होना आवश्यक है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


