उद्यानिकी आयुक्त ने सीहोर जिले में योजनाओं और कृषि नवाचारों का लिया जायजा
28 नवंबर 2026, भोपाल: उद्यानिकी आयुक्त ने सीहोर जिले में योजनाओं और कृषि नवाचारों का लिया जायजा – मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आयुक्त सौरभ कुमार सुमन ने सीहोर जिले में संचालित उद्यानिकी योजनाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत लाभान्वित ग्राम कुलासकला के उद्यमी गजराज वर्मा की कच्ची घानी तेल इकाई का निरीक्षण किया।
उन्होंने इकाई में तेल उत्पादन प्रक्रिया, उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी ली।इसके पश्चात ग्राम टिटोरा के कृषक संजय शर्मा के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर शेडनेट हाउस में गुलाब एवं पॉलीहाउस में जरबेरा पुष्प की खेती का अवलोकन किया। आयुक्त ने संरक्षित खेती की तकनीक, उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कृषक के प्रयासों की सराहना की।
इसी क्रम में कृषक संतोष कुशवाहा के खेत पर फूलगोभी की खेती एवं सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों से होने वाले आर्थिक लाभों पर भी चर्चा की गई।आयुक्त सुमन ने जिले में उद्यानिकी योजनाओं के माध्यम से किसानों एवं उद्यमियों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए उद्यानिकी गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक उद्यान जगदीश सिंह मुझाल्दा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


