Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायगढ़ में 602 किसानों से हुई 3,254 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 112 केंद्रों पर जारी है समर्थन मूल्य पर खरीदी

28 नवंबर 2026, रायगढ़: रायगढ़ में 602 किसानों से हुई 3,254 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 112 केंद्रों पर जारी है समर्थन मूल्य पर खरीदी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। रायगढ़ जिले के 112 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। अब तक रायगढ़ जिले में 602 किसानों से कुल 3,254.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, छाया सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही धान की तौल के लिए बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू का उपयोग किया जा रहा है, जिससे तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो रही है।

धनागर मंडी में धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम बघनपुर के किसान दिनेश पटेल ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। उनका 11 क्विंटल 7 किलोग्राम धान धनागर मंडी में तौल किया गया। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के लिए छाया और पानी की अच्छी व्यवस्था है। बायोमेट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू से धान की तौल होने से किसानों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया भी अच्छी तरह संचालित हो रही है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति किसान की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

घर बैठे टोकन लेने की भी सुविधा

धान खरीदी प्रक्रिया को किसानों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन और समिति स्तर पर टोकन प्राप्त करने के दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे अपने मोबाइल से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, ऐप के माध्यम से टोकन लेने में असुविधा होने पर संबंधित सहकारी समिति से भी टोकन प्राप्त करने की सुविधा है। इससे किसानों को अपनी सुविधानुसार धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने में सहूलियत मिल रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं

कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं है। निर्धारित मात्रा से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसान भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता के पात्र होंगे। इससे किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture