राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रासायनिक खेती I कृषि संकल्प अभियान I बीटी कपास I सिंधु जल संधि I खरपतवार नाशक

21 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. परिवार और पर्यावरण के लिए खतरनाक रासायनिक खेती

जिस खेती की बदौलत इंसान अपना पेट भरता और जिन्दा रहता है, उसी खेती को केवल पूंजी कमाने की तरकीब में तब्दील कर दिया जाए तो क्या होगा? आप चाहें तो इसके नतीजे अपने आसपास ही देख और महसूस कर सकते हैं। हाल ही में एक युवा का निधन लीवर की गंभीर बीमारी के कारण हुआ। पूरी खबर पढ़े….

2. विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता पर संशय

 देश भर में आगामी 29 मई से 12 जून 2025 तक देश भर के 700 से अधिक जिलों में किसानों से संवाद के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टीम बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों से सीधे संवाद कर कृषि का जायजा लेंगे। पूरी खबर पढ़े….

3. कृषि मंत्रालय और ICAR की पहल: गाँव-गाँव तक पहुंचेगी शोध और तकनीक की जानकारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की घोषणा की। यह अभियान 29 मई से शुरू होगा और इसका उद्देश्य देशभर के 1.30 करोड़ से अधिक किसानों तक नवीनतम कृषि शोध और तकनीकों को पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़े….

4. मोदी सरकार की किसानों के लिए नई पहल 29 मई से शुरू – 2,170 टीमें खेतों में उतरेंगी

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की जानकारी दी, जो 29 मई से देशभर में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है पूरी खबर पढ़े….

5. 1960 की गलती सुधारी गई, अब सिंधु का पानी भारत के खेतों में बहेगा: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर स्थित शिंदे ऑडिटोरियम में देशभर के किसान संगठनों के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को समाप्त करने के निर्णय पर आयोजित की गई थी। पूरी खबर पढ़े….

6. भारत में बीटी कपास के दो दशक: प्रगति और चुनौतियों की कहानी

जब 2002 में बीटी कपास भारतीय किसानों के लिए पेश किया गया, तो इसने कपास की खेती के नियमों को ही बदल देने का वादा किया। कीटों, खासकर बॉलवर्म से बचाव के लिए तैयार की गई इस जैव-संशोधित फसल ने जल्दी ही खेती का चेहरा बदल दिया। पूरी खबर पढ़े….

7. किसानों की आय, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने खरपतवार प्रबंधन नीति पर मंथन करेगा पीएचडी चैंबर

आगामी 29 मई, 2025 को पीएचडी हाउस, नई दिल्ली में ‘खरपतवार प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय नीति: किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक’ विषय पर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) एक उच्च स्तरीय उद्योग राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

8. मतभेद भुलाकर राष्ट्रहित में करें समर्थन और सहयोग

पहलगाम में पर्यटकों की उनके परिवार के सामने ही आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद भारत की प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी. आतंकवादियों को तैयार कर भारत में अस्थिरता पैदा करने के उद्देश्य से आतंकवादियों को भेजने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की गई हैं। पूरी खबर पढ़े….

9. IIL ने मक्का की फसल के लिए SPF तकनीक युक्त नया खरपतवारनाशी “टोरी सुपर” किया लॉन्च

इनसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड (IIL) ने मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण को नए आयाम देने वाला नया पोस्ट-इमर्जेंस खरपतवारनाशी उत्पाद टोरी सुपर लॉन्च किया है। यह लॉन्च कार्यक्रम इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के डीलर्स और वितरक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़े….

10. यूपीएल ने सोयाबीन, कपास और प्याज की फसलों के लिए नया खरपतवार नाशक ‘सेंचुरियन ईज़ी’ लॉन्च किया

 यूपीएल ने भारत में अपने नए खरपतवार नाशक सेंचुरियन ईज़ी (Centurion EZ) को लॉन्च किया है। इसका लॉन्च पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में किया गया, जिसमें कंपनी के प्रमुख डीलर और वितरक शामिल हुए। यह उत्पाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में सोयाबीन, कपास, और प्याज की फसल में खरपतवार प्रबंधन पर छह वर्षों के अनुसंधान के बाद तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements