Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों की आय, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने खरपतवार प्रबंधन नीति पर मंथन करेगा पीएचडी चैंबर

15 मई 2025, नई दिल्ली: किसानों की आय, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने खरपतवार प्रबंधन नीति पर मंथन करेगा पीएचडी चैंबर – आगामी 29 मई, 2025 को पीएचडी हाउस, नई दिल्ली में ‘खरपतवार प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय नीति: किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक’ विषय पर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) एक उच्च स्तरीय उद्योग राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित करने जा रहा है।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कृषि-इनपुट क्षेत्र की एक प्रमुख आवाज डॉ. आर. जी. अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि व्यवसाय समिति द्वारा किया जा रहा है। भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में 1.6 बिलियन से अधिक की आबादी के लिए दीर्घकालिक खाद्य और चारा सुरक्षा सुनिश्चित करना एक राष्ट्रीय अनिवार्यता बन गई है। खरपतवार, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की कृषि नीति में अनदेखा कर दिया जाता है, खरीफ और रबी दोनों मौसमों में सालाना 18-26 प्रतिशत फसल के नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं। इस राउंड टेबल कांफ्रेंस का उद्देश्य नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, किसानों आदि को खरपतवार प्रबंधन पर एक व्यापक राष्ट्रीय नीति पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाना है। इस पहल के बारे में बोलते हुए, सुश्री मिली दुबे, क्क॥ष्ठष्टष्टढ्ढ ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि हम बेतहाशा बढ़ रहे खरपतवारों के आर्थिक और कृषि संबंधी प्रभाव को पहचानें और केंद्रित नीति और अनुसंधान के साथ इस मुद्दे को हल करें।’

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com