Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इजराइल में एग्रीकल्चर रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एआरओ), वोल्केनी इंस्टीट्यूट का दौरा किया

11 मई 2022, नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इजराइल में एग्रीकल्चर रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एआरओ), वोल्केनी इंस्टीट्यूट का दौरा किया – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इजरायल के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के एग्रीकल्चर रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एआरओ), वोल्केनी इंस्टीट्यूट का दौरा किया। क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सामने उन्नत कृषि अनुसंधान, सटीक कृषि, दूरसंवेदी और फसल-पश्चात तकनीक के विषयों पर एक प्रस्तुति दी। इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कृषि विकास के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई।

इस यात्रा के दौरान एएलटीए प्रेसिजन एग्रीकल्चर कंपनी लिमिटेड ओर से गनेई खान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को ड्रोन प्रौद्योगिकी-उन्नत तकनीकों और कृषि से संबंधित क्रियाकलाप के अनुप्रयोग पर प्रदर्शन भी दिखाया गया। दिन के अंत में, श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नेगेव रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सब्जियां उगाने वाले भारतीय मूल के किसान के स्वामित्व वाले बीयर मिल्का में डेजर्ट फार्म का दौरा किया।

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर इजराइल में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile