Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: बजट 2025 I किसानों को सब्सिडी I केसर खेती I MSP पर चर्चा I महाकुंभ I प्राकृतिक खेती

30 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. बजट 2025 से किसान खुश होंगे या फिर बढ़ेंगी परेशानियां? जानिए बड़ी मांगें

भारत का कृषि क्षेत्र बजट 2025 से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। किसान संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और कंपनियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), वित्तीय सहायता, बाजार सुधार, आधुनिकीकरण और कृषि निवेश को लेकर अपनी माँगें सरकार के सामने रखी हैं। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. खतरे की घंटी है, यह विकास दर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जीडीपी की विकास दर का जो अनुमान बताया है, वह खतरे की घंटी है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प और लक्ष्य को पीछे धकेल सकती है। यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, एडीबी और एसएंडपी एजेंसी के अनुमानों से भी कम है। पूरी खबर पढ़े….

3. किसानों को सीधे खातों में मिलेगी सब्सिडी? सरकार कर रही DBT प्रणाली पर विचार

केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में नीतिगत सुधार लाने पर काम कर रही है और जल्द ही खाद, बीज और कृषि उपकरणों पर दी जाने वाली सब्सिडी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजने पर विचार कर सकती है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। पूरी खबर पढ़े….

4. सिर्फ 100 स्क्वायर फुट में उगाया केसर, सालाना कमाई ₹24 लाख

ओडिशा की झारसुगुड़ा में रहने वाली सुजाता अग्रवाल ने परंपरागत खेती की सीमाओं को तोड़ते हुए अपने घर के छोटे से कमरे में केसर उगाकर कमाल कर दिखाया है। उनकी यह इनोवेटिव खेती न केवल मुनाफे में बल्कि नए रोजगार अवसर पैदा करने में भी मददगार साबित हो रही है। खास बात यह है कि वह अपने उगाए केसर की कीमत ₹10 लाख प्रति किलो तक प्राप्त कर रही हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की सीधी बात, MSP पर रखी राय

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूसा परिसर, नई दिल्ली में विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है।” पूरी खबर पढ़े….

6. कुंभ मेला धरती पर मेगा इवेंट

मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से एक हूं, जिन्हें 2016 में उज्जैन में कुंभ मेला आयोजित करने की समिति का सदस्य रहने का अवसर मिला। इसलिए, मैं युवा पीढ़ी के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहता हूं कि भारत में सनातन सांस्कृतिक परंपरा कब, क्यों और कैसे शुरू हुई। यह धरती पर होने वाले आयोजनों से किस तरह अलग है और भारतीय प्रशासन इस आयोजन का प्रबंधन किस तरह करता है? पूरी खबर पढ़े….

7. दलहनी फसलों का आयात तत्काल बंद किया जाए

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय) द्वारा देश में उत्पादित दलहन और तिलहन फसलों  की विपणन सत्र 2025-26 के लिए मूल्य नीति पर चर्चा एवं विचार विमर्श के लिए एक बैठक  चेयरमेन श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में सम्पन्न हुई । पूरी खबर पढ़े….

8. किसानो को शून्य ब्याज पर ऋण: मध्यप्रदेश सरकार का नया कदम

मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान कल्याण मिशन के तहत कई योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

9. राजस्थान कृषि सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति एवं नई पदस्थापना

कलेक्टर नेहा मीना के सतत मार्गदर्शन में रबी मौसम में 2024-25 अंतर्गत फसलों की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिला स्तरीय दल उप संचालक कृषि जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत के द्वारा विकासखंड राणापुर के ग्राम बन, भोडली, चुई, भुतखेड़ी एवं सारसवाट क्षेत्र में रबी फसल चना,  गेहूं एवं मक्का  फसलों  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चना, गेहूं  एवं मक्का फसल बेहतर स्थिति में हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. प्राकृतिक खेती की थीम पर आधारित झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

76वां गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड छिंदवाड़ा में पूरी गरिमा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम में लगभग 18 विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों की झांकियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।  पूरी खबर पढ़े….