कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: पशुपालन विभाग I विश्व खाद्य सुरक्षा I रबी फसल I किसानों को सब्सिडी I किसान अनुदान
29 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी ने बटोरी सुर्खियां, “गौ मइया तुझे प्रणाम” गीत गूंजा
76वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) की झांकी ने भाग लिया। इस झांकी का विषय “भारत की स्वदेशी गायों का सम्मान: सतत ग्रामीण विकास के प्रतीक” था, जो इस वर्ष की थीम “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” के अनुरूप रखा गया। इस झांकी को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली। पूरी खबर पढ़े….
2. विश्व खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित ICSCE 2025 सम्मेलन का सफल आयोजन
प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय क्रॉप साइंस कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी (ICSCE 2025) का 21वां संस्करण 21 और 22 जनवरी को दुबई के ले मेरिडियन होटल और कॉन्फ्रेंस सेंटर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन PMFAI (पेस्टीसाइड मैन्युफैक्चरर्स एंड फॉर्मुलेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा किया गया था, पूरी खबर पढ़े….
3. रबी फसल अपडेट: बुवाई क्षेत्र 655 लाख हेक्टेयर के पार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 27 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के बुवाई क्षेत्र के आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 655.88 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष (643.72 लाख हेक्टेयर) की तुलना में अधिक है। आइए, इस रिपोर्ट में फसलवार प्रदर्शन और प्रमुख रुझानों पर नज़र डालें। पूरी खबर पढ़े….
4. प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े बदलाव: 2 करोड़ नए घरों का लक्ष्य
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश में गरीबी मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय ने 2025 के लिए अपने कामकाज का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी योजनाओं का सही तरीके से और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की यह कोशिश अहम मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़े….
5. गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की सीधी बात, MSP पर रखी राय
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूसा परिसर, नई दिल्ली में विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है।” पूरी खबर पढ़े….
6. किसानों को सीधे खातों में मिलेगी सब्सिडी? सरकार कर रही DBT प्रणाली पर विचार
केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में नीतिगत सुधार लाने पर काम कर रही है और जल्द ही खाद, बीज और कृषि उपकरणों पर दी जाने वाली सब्सिडी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजने पर विचार कर सकती है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।
7.सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, जानिए कितना मिलेगा अनुदान
बिहार के उन किसानों के लिए यह खुशखबरी ही होगी कि वहां की सरकार ऐसे किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान देगी। बता दें कि बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों की कमी नहीं है लेकिन कई ऐसे भी किसान है जो आर्थिक अभावों के कारण बेहतरी से सब्जी का उत्पादन नहीं कर पाते है लेकिन सरकार ने अब ऐसे ही किसानों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। पूरी खबर पढ़े….
8. एमपी की सरकार किसानों को देगी धान का बोनस
एमपी की डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा एक बार फिर प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है और यह फैसला है धान का बोनस देने के रूप में। निश्चित ही धान का बोनस मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी आएगी। सीएम डॉक्टर यादव ने बताया है कि राज्य में किसानों को धान का बोनस जारी करने से पहले सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….
9. राइस मिल के भौतिक सत्यापन में सामने आया गड़बड़झाला
कलेक्टर श्री मृणाल मीना द्वारा गत दिवस जिला उपार्जन समिति की बैठक में दिए निर्देशानुसार गत दिनों संयुक्त जांच दल द्वारा माँ कमला देवी राइस मिल गर्रा की जांच की गई। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने बताया कि मिल संचालक विशाल गंगवानी द्वारा 90 लॉट का अनुबंध कस्टम मिलिंग 2024-25 हेतु नागरिक आपूर्ति निगम से किया गया था। मिलर द्वारा शुक्रवार तक 19 लॉट धान का उठाव कर 10 लॉट सीएमआर नागरिक आपूर्ति निगम को जमा किया गया है। पूरी खबर पढ़े….
10. किसानो को शून्य ब्याज पर ऋण: मध्यप्रदेश सरकार का नया कदम
मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान कल्याण मिशन के तहत कई योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। पूरी खबर पढ़े….