Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

क्रिस्टल क्राप ने कोहिनूर सीड्स से सदानंद कॉटन का अधिग्रहण किया

क्रिस्टल को अपने सीड्स बिजनेस रेवेन्यू में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद
यह क्रिस्टल का 10वां और सीड्स बिजनेस में चौथा अधिग्रहण है

29 सितम्बर 2023, मुंबई: क्रिस्टल क्राप ने कोहिनूर सीड्स से सदानंद कॉटन का अधिग्रहण किया – भारत की तेजी से विकास कर रही आरएंडडी आधारित क्रॉप प्रोटेक्शन मैन्यूफैक्चरिंग एवं मार्केटिंग कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. ने कोहिनूर सीड्स से सदानंद कॉटन सीड्स बिजनेस का रणनीतिक रूप से अधिग्रहण करते हुए अपने कॉटन सीड्स पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है।

अधिग्रहण को लेकर क्रिस्टल के सीईओ ऑफ सीड्स सत्येंदर सिंह ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह रणनीतिक अधिग्रहण न केवल कॉटन सीड्स सेगमेंट में हमारी मार्केट प्रजेंस को मजबूती देगा, बल्कि इससे व्यापक सीड इंडस्ट्री में हमारी पहुंच भी बढ़ेगी। विगत वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे करीब पांच करोड़ पैकेट के कॉटन सीड सेक्टर को देखते हुए एक कैश क्रॉप के रूप में कॉटन को अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाया है। ‘

अधिग्रहण को लेकर कोहिनूर सीड फील्ड्स इंडिया प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कंसल ने कहा, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन इस सेगमेंट में अग्रणी कंपनी है और इनोवेशन एवं डिजिटलाइजेशन पर फोकस करते हुए कंपनी ने अपनी पहचान बनाई है। हमें विश्वास है कि यह अधिग्रहण ब्रांड को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

क्रिस्टल के सीड बिजनेस ने ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक एक्सपेंशन के प्रयासों के माध्यम से हाल के वर्षों में उल्लेखनीय विकास दर्ज किया है। वर्तमान समय में क्रिस्टल ने कॉटन, सरसों, फॉडर, सोरगम और पर्ल मिलेट समेत विभिन्न सेगमेंट में अग्रणी सीड प्रोवाइडर के रूप में अपनी जगह बनाई है। कोहिनूर सीड्स से सदानंद कॉटन सीड्स के अधिग्रहण से क्रिस्टल के सीड बिजनेस रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। अनुमानित तौर पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
10वां अधिग्रहण

यह क्रिस्टल के रणनीतिक पोर्टफोलियो में 10वां उल्लेखनीय अधिग्रहण है। सीड बिजनेस में यह कंपनी का चौथा अधिग्रहण है। पिछले कुछ महत्वपूर्ण अधिग्रहण में 2021 में बेयर से कॉटन, पर्ल मिलेट, मस्टर्ड और सोरगम पोर्टफोलियो का अधिग्रहण उल्लेखनीय है। पिछले साल क्रिस्टल ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों सिंजेंटा, एफएमसी और डाउ-कॉर्टेवा आदि से विभिन्न एग्रोकेमिकल एवं सीड ब्रांड का अधिग्रहण किया था। इसके अतिरिक्त कंपनी ने 2018 में नागपुर में सॉल्वे ग्रुप से कारखाने का अधिग्रहण करते हुए अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाया था।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )