Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कृभको की सहकारिता संगोष्ठी

25 जुलाई 2022, धार । कृभको की सहकारिता संगोष्ठी – कृषक भारती को-ऑपरेटिव लि. (कृभको) धार द्वारा गतदिनों सहकारिता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप उपायुक्त सहकारिता विभाग श्री परमानंद गोडरिया,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चौहान, अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं श्री पी.एस. धनवाल, महाप्रबंधक (जिला सहकारी बैंक धार), श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, उपसंचालक कृषि विभाग, श्री आर.एस. राठौड़ वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, कृभको के साथ-साथ धार जिले के समस्त जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक एवं प्रशासक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राठौड़ द्वारा कृभको की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया एवं कृभको के जैविक उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया साथ कृभको के द्वारा प्रति वर्ष वितरित लाभांश के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में श्री पी. एस. धनवाल द्वारा कृभको के कार्यक्रम की गतिविधियों एवं कार्यक्रम सरहाना की। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में सभी का आभार श्री विनोद धाकड़ क्षेत्रीय प्रतिनिधि धार द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी, कई बांधों के गेट खोले

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें