Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी, कई बांधों के गेट खोले

25 जुलाई 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी, कई बांधों के गेट खोले – मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के इंदौर,रीवा,जबलपुर,नर्मदापुरम,भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई। उधर, शहडोल,सागर और चंबल संभागों के जिलों में में भी कई जगह वर्षा दर्ज़ की गई। अधिक वर्षा के कारण भोपाल के भदभदा और कलियासोत बांध, तवा बांधऔर ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलना पड़े।

मौसम केंद्र, भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुख्यतः भोपाल में 71.8 ,गुना 36.6,सागर 31.2 ,बैतूल 25.6, सतना 24.9 , मंडला 23.3,जबलपुर 22.7,नर्मदापुरम 22.2,पचमढ़ी 19.6, रीवा 18.00, नौगांव 18.00 ,सीधी 17.00 , छिंदवाड़ा 15.6, दतिया 13.6,रतलाम 12.00,धार 11.5,खजुराहो 11.0 , इंदौर 8.2, मलाजखंड 6.8, दमोह 6.0,रायसेन 5.6, खरगोन 2.2 ,उज्जैन 2.0,सिवनी 1.6 ,खंडवा 1.2 , नरसिंहपुर 1.0,उमरिया 0.4 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई और ग्वालियर में ट्रेस की गई।

मौसम केंद्र ने बड़वानी, अलीराजपुर,खरगोन, ग्वालिएर,दतिया ,मुरैना , भिंड, छिंदवाड़ा जबलपुर और शहडोल जिलों में हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना है, जबकि गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,इंदौर,खंडवा,उज्जैन, धार,बुरहानपुर, झाबुआ ,श्योपुर, सागर,नरसिंहपुर,बालाघाट , अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी,मंडला ,उमरिया,निवाड़ी , रीवा,कटनी, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों में मध्यम वर्षा के साथ क्रमिक वज्रपात हो सकता है। वहीं आगर, मंदसौर ,नीमच,रतलाम,विदिशा, भोपाल,रायसेन, राजगढ़,सीहोर, देवास,हरदा, शाजापुर,टीकमगढ़,सीधी, छतरपुर,दमोह, पन्ना ,सतना और सिंगरौली में भारी वर्षा और क्रमिक वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें