Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बैंक खाते को आधार से लिंक कराने पर ही मिलेगा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

17 फरवरी 2023, इंदौर: बैंक खाते को आधार से लिंक कराने पर ही मिलेगा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिये किसानों को अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराने तथा ई-केवायसी कराना जरूरी है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं ।

तहसीलदार श्री बजरंग बहादुर सिंह ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13 वीं किश्त के लिये प्राधमिकता निर्धारित की गई है। इसके लिये जरूरी है कि किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक होना चाहिये तथा खाते की पूर्ण केवायसी होना चाहिये। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 17567 हितग्राहियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, जिसके अभाव में योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होगी। भारत सरकार द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ खाता खोलने के संबंध में एसओपी जारी की गई है।

पीएम किसान 13वीं किश्त केवल आधार से लिंक बैंक खाते में ही प्रदान की जायेगी। बताया गया है कि हितग्राही संबंधित बैंक में जाकर आधार एवं बैंक खाता को लिंक कर सकते हैं।इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आई पी पी बी ) के माध्यम से पेपर लैस खाता खोला जा सकता है। जिले में 13वीं किश्त का भुगतान 25 या 26 फरवरी 2023 को आना संभावित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 31 हज़ार रुपये

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )