Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

जानिए क्या हैं पीएम फसल बीमा योजना, किसानों के लिए यह क्यों हैं जरूरी

06 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए क्या हैं पीएम फसल बीमा योजना, किसानों के लिए यह क्यों हैं जरूरी – भारत सरकार किसानों के फसल नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) योजना चला रही हैं। यह भारत की प्रमुख फसल-बीमा योजना हैं, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी योजना के रूप में गिना जाता है।

इस योजना के तहत किसानों को रबी व खरीफ दोनों फसलों का बीमा किया जाता हैं। यह योजना किसानों के लिए वरदान से कम नहीं हैं। क्योकिं  पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को सिर्फ 2 फीसदी प्रीमियम पर फसलों का बीमा किया जाता हैं। बाकि शेष प्रीमियम सरकार द्वारा भरा जाता हैं। इस प्रकार किसानों को इस योजना से बहुत ही सस्ती दरों में बीमा का फायदा मिलता हैं। अब तक पीएम फसल बीमा योजना से लाखों रूपये का मुआवजा किसानों को मिल चुका हैं।

अगर आप भी अपनी आने वाली रबी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से बचाना चाहते हैं, तो तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। पंजीयन कराने के लिए किसानों को सरकार की अधिकारिक वेबसाइट http://pmfby.gov.in  पर विजिट करना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पीएम फसल बीमा योजना का क्या हैं उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को साल 2016 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले फसल नुकसान के लिए आर्थिक मदद देना हैं। इस योजना के तहत सरकार बेमौसम बारिश, सूखा और अन्य प्राकृतिक अथवा स्थानीय आपदाओं की वजह से फसल को होने वाले नुकसान से किसानों को राहत दिलाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
ऐसे करें पंजीयन

किसान पीएमएफबीवाई योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं और अपना पंजीकरण करायें।

इस योजना के तहत किसान किसी भी बैंक से बीमा करवा सकते हैं

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन के लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, PMFBY वेबसाइट, पोस्ट ऑफिस और बीमा मध्यस्थ (AIDE ऐप) की मदद भी ले सकते हैं।

इसके अलावा किसान कॉल सेंटर (1551) पर कॉल कर सकते हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)