Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

छत्तीसगढ़ के अनिल ने गोबर बेचकर शुरु किया स्वयं का व्यापार

20 अक्टूबर 2022, उत्तर बस्तर कांकेर । छत्तीसगढ़  के अनिल ने गोबर बेचकर शुरु किया स्वयं का व्यापार – राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना अंतर्गत 20 जुलाई 2020 से 02 रूपये प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदी का कार्य प्रांरभ किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। गौठानों में गौठान समितियों द्वारा पशुपालकों से गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है तथा पन्द्रह दिवस के भीतर राशि भी उनके खाते मे हस्तांतरित की जा रही है। गोबर बेचने पर पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगी है।

चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम शाहवाड़ा निवासी पशुपालक अनिल कुमार साहू ने बताया कि मैं पहले लेबर का काम करता था, जिससे मुझे प्रतिदिन 200 रुपये मजदूरी मिलता था, जिससे मैं घर की आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर पा रहा था। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने से मैं गौठान में गोबर बेचकर पन्द्रह दिवस के भीतर मेरे खाते राशि आने लगा है। मैं मवेशियों का गोबर इकठठा कर गौठान में विक्रय करता हूॅ। मेरे द्वारा अब तक 14 हजार 954 किलोग्राम गोबर, गौठान में विक्रय कर 29 हजार 908 रूपये की राशि प्राप्त हुई है। उक्त राशि से मैं मनिहारी दुकान चला रहा हूॅ। दुकान से मेरी आय मे वृद्धि हुई और मैं प्रतिदिन 05 सौ रुपये का आमदनी प्राप्त कर रहा हूॅ। गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने से मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूॅ और आशा करता हूॅ कि यह योजना सुचारू रुप से निरंतर संचालित होती रहे।

महत्वपूर्ण खबर: दिवाली से पहले 8 करोड़ सत्यापित किसानो को मिली पीएम किसान की बारहवीं किश्त

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile