Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पन्ना में रिसोर्स पर्सन को -फैसिलिटेटर के लिए आवेदन आमंत्रित

06 जुलाई 2024, पन्ना: पन्ना में रिसोर्स पर्सन को -फैसिलिटेटर के लिए आवेदन आमंत्रित – आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत रिसोर्स पर्सन को -फैसिलिटेटर के रूप में नियुक्त करने के लिए आगामी 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक जन सहायक संचालक उद्यान पन्ना कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर कार्यालयीन समय में वांछित दस्तावेजों के साथ जमा करा सकते हैं। आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होने के साथ आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा डीपीआर और बैंक ऋण स्वीकृत कराने का अनुभव भी होना चाहिए। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, बीमा एजेंट और बैंक मित्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि रिसोर्स पर्सन एकल उद्योग एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार जीएसटी इत्यादि आवश्यक पंजीकरण और लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसे हैण्ड होल्डिंग सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर बैंक ऋण स्वीकृति अनुसार रिसोर्स पर्सन को 20 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा। 50 प्रतिशत भुगतान बैंक ऋण की स्वीकृति तथा शेष 50 प्रतिशत भुगतान उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा खाद्य मानकों के अनुपालन, परियोजना के एम्पलीमेंशन तथा प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरांत किया जाएगा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत पन्ना जिले में अब तक 49 यूनिट की स्थापना हो चुकी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com