Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

विदिशा के किसान ने अपनी धान फसल को बैक्टेरियल ब्लाइट के प्रकोप से बचाने के लिए पूसा संस्थान से मांगी सलाह

16 अगस्त 2023, नई दिल्ली: विदिशा के किसान ने अपनी धान फसल को बैक्टेरियल ब्लाइट के प्रकोप से बचाने के लिए पूसा संस्थान से मांगी सलाह – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा चलाये गए पूसा व्हॉट्सएप सलाह सेंग्मेंट कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्या का समाधान किया जाता हैं। इस कार्यक्रम द्वारा पूसा संस्थान किसानों से बात कर उनकी फसल व कृषि संबंधी समस्याओं के बारे में जानती हैं तथा किसानों को उनके समाधान भी देती हैं।

विदिशा मध्यप्रदेश के किसान अनिल मीणा जी ने ने पूसा संस्थान से धान में बैक्टेरियल ब्लाइट की समस्या बताई हैं। संस्थान ने कार्यक्रम के दौरान बैक्टेरियल ब्लाइट पर रोकथाम के उपाय इस प्रकार बतायें हैं-

बैक्टेरियल ब्लाइट पर रोकथाम-

भारतीय कृषि अनुसंधान ने जानकारी दी हैं कि अनिल मीणा जी की फसल में बैक्टेरियल ब्लाइट का प्रकोप हुआ हैं। जिसके समाधान हेतु आप कॉपर आक्सीक्लोराइड की 500 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ में छिड़काव करें। सात दिन बाद स्ट्रेप्टोसाईक्लीन की 40 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ में छिड़काव करें तथा 10-15 दिन बाद पुनः एक छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें