Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

धान की फसल में शीथ ब्लाइट का प्रकोप, कैसे करें उपचार ; भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की सलाह

16 अगस्त 2023, नई दिल्ली: धान की फसल में शीथ ब्लाइट का प्रकोप, कैसे करें उपचार ; भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की सलाह – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा चलाये गए पूसा व्हॉट्सएप सलाह सेंग्मेंट कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्या का समाधान किया जाता हैं। इस कार्यक्रम द्वारा पूसा संस्थान किसानों से बात कर उनकी फसल व कृषि संबंधी समस्याओं के बारे में जानती हैं तथा किसानों को उनके समाधान भी देती हैं।

मधवनी बिहार के किसान राजन कुमार जी ने पूसा संस्थान से धान में पत्तियों के सिरे गलने की समस्या बताई हैं। संस्थान ने कार्यक्रम के दौरान शीथ ब्लाइट पर रोकथाम के उपाय इस प्रकार बतायें हैं-

शीथ ब्लाइट पर रोकथाम-

भारतीय कृषि अनुसंधान ने जानकारी दी हैं कि राजन कुमार की फसल में शीथ ब्लाइट का प्रकोप हुआ हैं। जिसके समाधान के लिए हेक्साकोनाजोल की 400 ग्राम मात्रा या शीथमार की 500 मिली मात्रा को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ में तुरंत छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें