Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

उप संचालक पशुपालन द्वारा गौशालाओं का किया गया सत्यापन

2 अगस्त 2022, छिन्दवाड़ा ।  उप संचालक पशुपालन द्वारा गौशालाओं का किया गया सत्यापन – कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच. जी. एस. पक्षवार द्वारा गत दिनों 3 सदस्यीय समिति के साथ दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जिले की 5 गौ-शालाओं का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान गौ-वंश का सत्यापन कर अनुदान राशि का वितरण तथा एक गौ-शाला में पौधारोपण भी किया गया। भ्रमण के दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ.व्ही.के.नेमा व लेखापाल श्री आर.के. बंसोड साथ में थे। पौधारोपण के दौरान डॉ. कमलशंकर धुर्वे, डॉ.श्वेता ठाकुर, डॉ.बबीता उईके और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री विजय नेमा उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर:सीड बाल से छायेगी हरियाली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile