Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

नीमच जिले में 16 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण

16 सितम्बर 2022, नीमच । नीमच जिले में 16 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण – जिले में लम्‍पी स्‍कीन डिसीज 8 सितम्बर से पशुओं में देखा गया है। उप संचालक पशु चिकित्‍सा डॉ.एच.व्‍ही.त्रिवेदी ने बताया, कि इस बीमारी से जिले के 91 ग्रामों में 237 पशु प्रभावित हुऐ है। इस बीमारी के अन्तर्गत 06 सेम्पल पॉजिटिव पाये गये है। अब तक उपचार के उपरान्त 198 पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

उपसंचालक पशु चिकित्‍सा श्री एस.व्‍ही.त्रिवेदी ने बताया, कि जिले में कुल 33 हजार टीका द्रव्य प्राप्त हुआ है। अब तक 16 हजार 947 पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है एवं टीकाकरण निरन्तर जारी है। इस बीमारी के कारण दुग्ध में कोई दोष उत्पन्‍न नहीं होता है। अतः दुग्ध का उपयोग किया जा सकता है। पशु चिकित्‍सा विभाग द्वारा  पशुपालकों एवं किसानों को सलाह दी गई है, कि अपने बीमार पशुओं को अन्य स्वस्‍थ पशु से 20 फीट की दूरी पर रखे। मक्खी, मच्छर से बचाव करें तथा नीम के पत्ते का धुआं करे। बीमार पशुओं का उपचार करने पर पशु तीन से सात दिवस में ठीक हो जाते है।

महत्वपूर्ण खबर: गाँवों को आनंद ग्राम बनाने की कवायद शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile