Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

लंपी वायरस से मेघालय राज्य में 20 गायों की मौत

03 जून 2023, मेघालय: लंपी वायरस से मेघालय राज्य में 20 गायों की मौत – मेघालय सरकार ने बुधवार को गायों में लंपी वायरस पाए जाने के बाद री-भोई और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के कई गांवों को संक्रमित घोषित किया यह सूचना अधिकारियों ने बुधवार को रिलीज की।

उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी शिलांग के पाइनथोरुमख्राह इलाके में 20 गायों की मौत हुई हैं । इन गायों के सैंपल को जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि क्या मौत लंपी वायरस के कारण ही हुई है।
उन्होंने कहा कि री-भोई जिले के उमसिनिंग ब्लॉक में नोंगपोह और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के मावकीरवत ब्लॉक में रंगथोंग को संक्रमित घोषित किया गया था। इन सैंपल को भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज में भेजा गया था। वही इन सैंपलों की जांच करने पर इनमें लंपी वायरस पाया गया। उन्होंने कहा कि गांवों को बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए संक्रमित घोषित किया गया था।

स्थानीय समुदाय के एक नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पूर्वी खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स जिलों के विभिन्न गांवों में गायों में भी इसी तरह के लक्षण पाए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों ने अभी तक पशु चिकित्सा अधिकारियों को सूचित नहीं किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का मानना है कि “यह देवताओं द्वारा भेजा गया है”, और यह अपने आप ठीक हो जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )