Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

दुधारू पशु पालने वाले पशुपालकों से सीधा संवाद करेंगे  अधिकारी और कर्मचारी

20 दिसंबर 2025, भोपाल: दुधारू पशु पालने वाले पशुपालकों से सीधा संवाद करेंगे  अधिकारी और कर्मचारी – मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान  चलाया जा रहा है.  इस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है. इस चरण में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिले के सभी गांवों में पहुंचकर दुधारू पशु पालने वाले पशुपालकों से सीधा संवाद करेंगे. अभियान का मकसद है कि पशुपालकों को सही समय पर सही जानकारी मिले, ताकि वे अपने पशुओं से बेहतर दूध उत्पादन  कर सकें.

अभियान के तहत पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण और नस्ल सुधार  से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है. अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर यह बताएगी कि पशुओं को संतुलित आहार कैसे दें, बीमारियों से कैसे बचाएं और नस्ल सुधार से दूध उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है. कटनी जिले में प्रत्येक विकासखंड में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं, जो सहायक पशु चिकित्सा  अधिकारियों, मैत्री और गौसेवकों को प्रशिक्षण दे चुके हैं. साथ ही, पशुपालकों को अन्य राज्यों के सफल दुग्ध उत्पादन मॉडल के वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं, ताकि वे नई तकनीकों को समझ सकें. इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कटनी जिले में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इस कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की निगरानी की जाएगी.

वेटनरी विभाग के उप संचालक डॉ. आर. के. सोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से यह देखा जाएगा कि किन गांवों में कितने पशुपालकों से संपर्क  हुआ और उन्हें क्या जानकारी दी गई. अभियान की नियमित समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें