Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में 26 अक्टूबर को होगा बलराम कृषि महोत्सव-2026, मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों से करेंगे संवाद

27 अक्टूबर 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में 26 अक्टूबर को होगा बलराम कृषि महोत्सव-2026, मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों से करेंगे संवाद – किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, उन्नत खेती को प्रोत्साहित करने और कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर को बलराम कृषि महोत्सव-2026 का आयोजन कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में किया जाएगा। महोत्सव में किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ किसानों का वर्चुअली संवाद होगा, जिसमें नरसिंहपुर जिले के किसान अपने अनुभव साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव से संवाद में मत्स्य पालन,प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किसान अपने अनुभव साझा करेंगे। इन किसानों की सहभागिता से महोत्सव में प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, उद्यानिकी और कृषि आधारित आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष चर्चा होगी। किसानों के व्यावहारिक अनुभव अन्य कृषकों को भी नई तकनीकों और उन्नत पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कृषि एवं संबंधित विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

बलराम कृषि महोत्सव में कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि विज्ञान केंद्र, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य संबंधित संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों, विभिन्न कृषि गतिविधियों और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में खेती की आधुनिक पद्धतियों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा कृषि के साथ अन्य आयवर्धक गतिविधियों को अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए विभागों के अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें किसानों की सहभागिता, परिवहन, सुरक्षा,पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, मंच संचालन, मीडिया प्रबंधन, लाइव प्रसारण एवं प्रचार-प्रसार जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture