Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मोबाइल वाहन से अब गली-मोहल्लों में भी पहुँचेंगे साँची उत्पाद

पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार साँची की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त

04 अगस्त 2022, भोपाल: मोबाइल वाहन से अब गली-मोहल्लों में भी पहुँचेंगे साँची उत्पाद – पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने आज भोपाल दुग्ध संघ परिसर में साँची के नये उत्पाद- गाय का घी, बृज पेड़ा और बेसन के लड्डू लांच किये। मंत्री श्री पटेल ने साँची के उत्पादों को लोगों तक पहुँचाने के लिये चलित साँची पार्लर का लोकार्पण भी किया। इसका फायदा उन क्षेत्रों को भी मिलेगा जहाँ साँची पार्लर नहीं हैं। अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रबंध संचालक स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन श्री तरूण राठी सहित साँची की नव-नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर सुश्री मेघा परमार भी उपस्थित थी।

मंत्री श्री पटेल ने एवरेस्ट फतह करने वाली मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री मेघा परमार को प्रदेश का गौरव बढ़ाने और साँची ब्रांड एम्बेसडर बनने पर बधाई दी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि साँची के उत्पाद भी अपरोक्ष रूप से किसानों की ही देन है।

अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया ने कहा कि साँची देश का माना हुआ ब्रांड है। सुश्री मेघा परमार के जुड़ने से इसका और अधिक विकास होगा। उत्पादों की लोकप्रियता देखते हुए प्रदेश के सभी दुग्ध संघ नये उत्पाद ला रहे हैं। प्रबंध संचालक श्री राठी ने कहा कि प्रदेश में ऐसे 100 साँची पार्लर संचालित किये जायेंगे। साँची पार्लर्स से गत वर्ष 37 मीट्रिक टन मिठाई का विक्रय हुआ। इस वर्ष 50 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि साँची के उत्पाद रक्षा विभाग, स्कूल कॉलेज में भी जाते हैं। एफसीसीआई के हाल में किये गये ऑडिट में साँची उत्पाद को 100 में 96 अंक प्राप्त हुए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सुश्री मेघा परमार ने कहा कि वह खुद किसान परिवार से आती हैं। साँची से जुड़े उनके पिता की मुख्य आमदनी डेयरी व्यवसाय से ही होती थी। इस ऊँचाई तक पहुँचने में साँची से हुई आमदनी की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि बचपन से पिता के साथ साँची के टेंकर, दूध संकलन की प्रक्रिया आदि देखती आ रही थी, आज ब्रांड एम्बेसडर बनने पर बहुत सौभाग्‍य महसूस कर रही हूँ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
नये उत्पाद और उनकी दरें

साँची गौ घी का मूल्य एक लीटर 630 रूपये, मथुरा पेड़े की तर्ज पर बने बृज पेड़े 220 रूपये प्रति 500 ग्राम और बेसन का लड्डू 200 रूपये प्रति 500 ग्राम निर्धारित किया गया है। घी की शेल्फ लाइफ 6 माह और लड्डू और पेडे़ की एक माह होगी। जल्दी ही श्रीखंड लाइट की लांचिंग की जाएगी।

संचालक डॉ. आर.के. मेहिया, प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, श्री एच.बी.एस. भदौरिया भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ श्री आर.पी.एस. तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: दूधिया मशरूम से बढ़ेगी किसानों की आमदनी