Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बड़वानी में राज्य मिलेट्स मिशन योजना में कार्यशाला आयोजित

08 जनवरी 2024, बड़वानी: बड़वानी में राज्य मिलेट्स मिशन योजना में कार्यशाला आयोजित – मध्यप्रदेश राज्य मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आडिटोरियम बड़वानी में गत दिनों कृषकों की कार्यशाला, सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया व अतिथियों का स्वागत विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री बरमा सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि श्री वासुदेव मुकाती, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके बडोदिया एवं डॉ कुमरावत कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं जिले के समस्त विकासखंड से आए 600 से अधिक कृषक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विभागीय अधिकारियों एवं उन्नतशील कृषकों के बीच मध्यप्रदेश राज्य मिलेट्स मिशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं परिचर्चा की गई।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें