Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने ‘विजन दस्तावेज-2030‘ तैयार हो रहा है

01 सितम्बर 2023, जयपुर: राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने ‘विजन दस्तावेज-2030‘ तैयार हो रहा है – राज्य सरकार द्वारा राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘विजन दस्तावेज-2030‘ तैयार किया जा रहा है।

शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी डॉ. पृथ्वी ने बताया कि ‘राजस्थान -मिशन 2030‘ के अन्तर्गत कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभागों से सम्बन्धित हितधारकों के साथ परामर्श के लिए आगामी 1 सितम्बर से 14 सितम्बर तक जिलेवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिलेवार लगभग 60 हितधारक भाग लेंगे।

शासन सचिव ने बताया कि खण्ड स्तर पर अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एवं जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद को इन कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

परामर्श कार्यक्रम में सम्बन्धित हितधारकों का चयन विभागीय अधिकारियों द्वारा सम्बद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से सम्पर्क कर किया जायेगा। कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक, किसान आयोग के सदस्य, विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, एफ.पी.ओ., आदान विक्रेता, एस.एल.बी.सी. के संयोजक, नाबार्ड प्रतिनिधि, चयनित प्रगतिशील किसान, विषय विशेषज्ञ, कृषि उद्यमी, स्टार्टअप, कृषि प्रसंस्करण इकाई, सहकारी समिति, राजस्थान बीज निगम, फसल बीमा कम्पनी आदि के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, कृषि महाविद्यालयों के शिक्षाविद, निजी कृषि महाविद्यालयों की फैकल्टी, विद्यार्थी, पीएचडी स्कॉलर एवं कृषि अर्थशास्त्री आदि हितधारक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

शासन सचिव ने बताया कि हितधारक परामर्श गतिविधि कार्यक्रम में विभागों द्वारा अपनी उपलब्धियों के बारे में प्रस्तुतीकरण देकर आमजन, कर्मचारी, अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा ‘‘मिशन 2030‘‘ की वेबसाइट पर सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे, ताकि राज्य विजन डॉक्यूमेन्ट 2030 के विकास लक्ष्य निर्धारित किये जा सकें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )